ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरपिकअप वैन व बाइक की टक्कर, रेलकर्मी की मौत

पिकअप वैन व बाइक की टक्कर, रेलकर्मी की मौत

चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा श्मशान के पास सड़क दुर्घटना में गुरुवार को एक...

पिकअप वैन व बाइक की टक्कर, रेलकर्मी की मौत
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरSat, 23 Oct 2021 03:31 AM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा श्मशान के पास सड़क दुर्घटना में गुरुवार को एक रेलकर्मी की मौत हो गई। मृतक बंडामुंडा के करमपदा ड्यूटी के लिए जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक करमपदा सेक्शन में सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग में पदस्थापित रेलकर्मी महेश कुमार सिंह (40) बंडामुंडा अपने घर आया था। वह गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपनी बाइक से ड्यूटी लौट रहा था कि राउरकेला-बिसरा मुख्य मार्ग पर बंडामुंडा श्मशाम घाट के पास विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने धक्का मार दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दुर्घटना के बाद पिकअप वैन मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। महेश कुमार सिंह मूल रुप से बिहार का रहने वाला है। वहीं बंडामुंडा में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। इधर घटना की सूचना मिलते ही रेलवे मेंस तृणमूल कांग्रेस ट्रेड यूनियन के केंद्रीय संयुक्त महासचिव सह चक्रधरपुर रेल मंडल संयोजक जहांगीर हक ने शोकाकुल परिवार के प्रति गंभीर संवेदना प्रकट की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें