हुड़दंगबाजी, हो-हल्ला करने वालों पर रहेगी नजर : सीओ
बंदगांव थाना में होली के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने लोगों से अपील की कि होली का पर्व शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने हुड़दंगबाजी और हो-हल्ला करने वालों पर नजर रखने की बात कही। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने का निर्देश दिया गया।

हुड़दंगबाजी, हो-हल्ला करने वालों पर रहेगी नजर : सीओ बंदगांव थाना में होली में शांति समिति की बैठक आयोजित बंदगांव, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रुप से सीओ भीखम कुमार उपस्थित थे। बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि लोग होली पर ज्यादा हुड़दंग-बाजी, हो-हल्ला कर माहौल को बिगाड़े नहीं। शांतिपूर्ण तरीके से लोगों को रंग लगाए। किसी के साथ जबरदस्ती नहीं करें, आपसी भाईचारा के साथ रंगो के पावन त्यौहार होली को मनाए। अन्यथा कानूनी करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा पर्व के दौरान कहीं भी कोई घटना घटती है तो, तत्काल पुलिस को सूचना दें।
पुलिस आपके साथ है। सीओ ने कहा कि होली पर्व त्योहार शांति एवं खुशियों का त्योहार है। लोगों ने आज तक सभी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाते आये हैं वैसे ही इस पर्व को मनायें। उन्होंने लोगों से अपील किया कि बंदगांव थाना क्षेत्र में कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटे,इस पर सभी लोग ध्यान जरूर दें। बैठक में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह, मुखिया करम सिंह मुंडरी, राजेन्द मछुआ, जादुराई मुंडरी एवं अन्य ग्रामीण तथा थाना के पुलिस पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


