एक करोड़ की लागत से बने आरपीएफ बैरक का जीएम करेंगे ऑन लाइन उद्घाटन आज
मनोहरपुर रेलवे क्षेत्र में एक करोड़ की लागत से बने आरपीएफ बैरक का ऑनलाइन उद्घाटन मंगलवार को जीएम अनिल कुमार मिश्रा द्वारा किया जाएगा। बैरक में सात कमरे हैं, जिसमें 40 लोग रह सकेंगे। हालांकि, बैरक की दीवारों और चारदीवारी में दरारें आई हैं, लेकिन आवास की समस्या हल होने की उम्मीद है।

मनोहरपुर, संवाददाता दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा मंगलवार को को मनोहरपुर रेलवे क्षेत्र में बने एक करोड़ की लागत से बने आरपीएफ बैरक का ऑन लाइन उद्घाटन करेंगे। इसे लेकर रेलवे द्वारा सारी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। जानकारी के अनुसार बैरक में रहने के लिए कुल सात कमरें हैं। जिसमें 40 लोग रह सकेंगे। वहीं बैरक के पिछले हिस्सा में कीचन और डाइनिंग रूम का भी निर्माण हुआ हैं। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों के साथ-साथ रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इधर बैरक के दो कमरां के बीम और दीवारों में दरारें भी आ गई हं।
इसे लेकर आईओडब्ल्यू धर्मवीर कुमार ने कहा कि भवन तीन पार्ट में बना हैं। इसके तहत ज्वाइंट पीलर में 25 मिलीमीटर एक्सपेंशन ज्वाइंट का गैप छोड़ा गया है। इसी वजह से वहां दरारें उभर आई हैं। लेकिन इन दरारों को कमरों और बरामदे में स्टील शीट से कवर करने का प्रयास भी किया गया है। चारदीवारी में भी कई जगहों आई हैं दरारें: बैरक की चारदीवारी में भी कई जगहों पर दरारें आ गई हैं। दरारें बैरक के पिछले हिस्सा में देखा जा सकता है। इसे लेकर आईओडब्ल्यू ने कहा कि चारदीवारी का निर्माण गतिशक्ति विभाग की ओर से किया गया है। इसलिए इसे लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है। बहरहाल बैरक बन जाने से आरपीएफ के लोगों के समक्ष आवास की समस्या खत्म होती दिख रही है। बताते चलें कि इससे पहले यहां के थाना चौक के पास आरपीएफ बैरक था। लेकिन अमृत भारत योजना के तहत वहां रेलवे का नया और आधुनिक भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। दो साल बाद भी अब तक भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया हैं। वहीं मनोहरपुर प्लेटफार्म एक और दो में लिफ्ट निर्माण काकार्य भी धीमी गति से चल रहा हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




