Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsOngoing Clash Between Security Forces and Naxalites in Saranda Jungle
सारंडा में 24 घंटे से चल रहा मुठभेड़, दस्ता के अन्य नक्सलियों की हो रही तलाश

सारंडा में 24 घंटे से चल रहा मुठभेड़, दस्ता के अन्य नक्सलियों की हो रही तलाश

संक्षेप:

मनोहरपुर के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पिछले 24 घंटे से चल रही इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 15 नक्सलियों को मार गिराया है। सुरक्षा बल अब भागे हुए नक्सलियों की तलाश में हैं, जिसमें हजारों जवान शामिल हैं।

Jan 23, 2026 11:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

मनोहरपुर। सारंडा के बीहड़ कुमड़ी- होंजोरदिरी जंगल में सुरक्षाबलो व नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ बीते 24 घंटे से जारी है, हालांकि सूचना है की शुक्रवार सुबह तक जारी है। सुरक्षाबलो की टीम अब भी जंगल में दस्ते में शामिल अन्य नक्सलियों की तलाश में कमर कस कर चप्पा चप्पा छापेमारी कर रही है। सूचना है कि, अनल दा के नेतृत्व वाली नक्सली दस्ते में लगभग 25 की संख्या में नक्सली शामिल थे। जहां बीते गुरुवार को हुए मुठभेड़ में 15 नक्सलियों को सुरक्षाबलो ने मार गिराया।, जबकि अन्य नक्सली भाग खडे हुए। भागे हुए दस्ता के अन्य नक्सलियों की खोज में सुरक्षा बलो की दर्जनों टुकड़ियों में शामिल हजारों जवान जंगल में छापेमारी कर रहे है।

सूचना है की सुरक्षाबल इस पुरे दस्ते के सफाया के लिए कमर कस अभियान में जुटी हुई है। सुरक्षा बल पुरे दस्ते को निपटाने के प्रयास में है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;