बस पलटने से एक की मौत, कई यात्री घायल

Mar 04, 2020 01:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

राउरकेला से बीरमित्रापुर जा रही राहुल बस मंगलवार को लासे के पास अनियंत्रित होकर पलटी हो गई। इस कारण एक यात्री की मौत हो...

बस पलटने से एक की मौत, कई यात्री घायल

राउरकेला से बीरमित्रापुर जा रही राहुल बस मंगलवार को लासे के पास अनियंत्रित होकर पलटी हो गई। इस कारण एक यात्री की मौत हो गई। जबकि करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गये। घायलों में आठ की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन से बस को पलटी कर घायलों को निकाल कर इलाज के लिए बीरमित्रापुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां आठ की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।