ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरपेड़ गिरने से एनएच-75 पर एक घंटे ठप रही यातायात

पेड़ गिरने से एनएच-75 पर एक घंटे ठप रही यातायात

रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 ई पर चक्रधरपुर के सेट्रल बैंक के सामने एक विशाल पीपल का पेड़ गिरने के कारण करीब एनएच-75 पर एक घंटा तक यातायात ठप हो गई। बाद में पीपल के पेड़ को काट कर हटाया गया।...

पेड़ गिरने से एनएच-75 पर एक घंटे ठप रही यातायात
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरWed, 30 May 2018 03:23 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 ई पर चक्रधरपुर के सेट्रल बैंक के सामने एक विशाल पीपल का पेड़ गिरने के कारण करीब एनएच-75 पर एक घंटा तक यातायात ठप हो गई। बाद में पीपल के पेड़ को काट कर हटाया गया। इसके बाद यातायात शुरु हुई। वहीं पीपल के पेड़ की चपेट में आने से एक वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि तीन अन्य वाहनों को भी क्षति पहुंची है।

बताया जाता है कि मंगलवार दिन के लगभग साढ़े दस बजे सेंट्रल बैंक के बाहर लोग पीपल के पेड़ की छांव में अपनी वाहन खड़ी कर बैंक में अपने अपने काम में व्यस्त थे कि इसी दौरान अचानक पीपल का पेड़ गिर गया। इससे एक वाहन पूरी तरह से दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि तीन अन्य वाहनों को नुकसान पहुंचा। जिस वक्त पेड़ गिरा तो कोई भी व्यक्ति वहां मौजूद नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने के बाद एनएच-75 पर यातायात ठप हो गई। सूचना मिलते ही नगर पर्षद अध्यक्ष कृष्ण देव साह व चक्रधरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लाईओवर निर्माण कराने वाली ठेका कंपनी का हाईड्रा को लगा कर क्षतिग्रस्त पेड़ को हटवाया। इसके बाद यातायात शुरु हो गई। वहीं पेड़ की चपेट में आने से चक्रधरपुर निवासी कृष्णा प्रसाद का बाइक पर डाली गिरने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही प्रमोद प्रधान की बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई। इसके अलावा अन्य दो वाहन को भी नुकसान पहुंचा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें