One-Day Guru Goshthi Held in Manoharpur to Discuss Educational Improvements मनोहरपुर में प्रखंड स्तरीय गुरु गोष्ठी का आयोजन, Chakradharpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsOne-Day Guru Goshthi Held in Manoharpur to Discuss Educational Improvements

मनोहरपुर में प्रखंड स्तरीय गुरु गोष्ठी का आयोजन

मनोहरपुर में एक दिवसीय गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालयों के सचिव, प्रखंड अधिकारी और अन्य ने भाग लिया। बैठक में शैक्षणिक और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की गई, जिसमें एनआईएलपी रिपोर्ट,...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरTue, 7 Oct 2025 03:03 PM
share Share
Follow Us on
मनोहरपुर में प्रखंड स्तरीय गुरु गोष्ठी का आयोजन

मनोहरपुर।मनोहरपुर प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) के प्रांगण में एक दिवसीय गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोहरपुर ने की। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी विद्यालयों के सचिव, प्रखंड स्तर के अधिकारी एवं संकुल साधन सेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार गुप्ता, प्रखंड साधन सेवी यशवंत नारायण कटियार, प्रदीप कुमार, शिल्पा कुमारी, चन्द्रशेखर चौधरी, सच्चिदानंद प्रसाद, निरंजन गोप, ललित महतो और लक्ष्मी महतो शामिल थे। गुरु गोष्ठी में विभिन्न शैक्षणिक और प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का प्रमुख एजेंडा एनआईएलपी रिपोर्ट की समीक्षा, मिड-डे मील (एमडीएम) से संबंधित रटर अपडेट और चखना पंजी का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करना, सभी विद्यार्थियों का आधार पंजीकरण पूरा करना, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति का विवरण शीघ्र ई कल्याण पोर्टल पर अपलोड करना तथा जिन विद्यालयों में अब तक स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन नहीं हुआ है, वहां दो दिनों के भीतर प्रक्रिया पूरी करने से जुड़ा रहा।

बैठक के दौरान बीडीओ मनोहरपुर ने आदि कर्म योगी योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और विद्यालयों की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने सभी विद्यालयों से दो दिनों के भीतर निर्धारित बिंदुओं पर सुदृढ़ रिपोर्ट तैयार कर कार्यालय को प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया। इस गुरु गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, प्रशासनिक पारदर्शिता एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।