Chakradharpur News: लगातार बारिश में जर्जर दीवार गिरी, स्कूटी और साइकिल क्षतिग्रस्त
Chakradharpur News: चक्रधरपुर के वार्ड संख्या-4 में लगातार बारिश के बीच 15 से 20 इंच मोटी एक पुरानी दीवार गिर गई। स्कूटी और साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन किसी को नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोग मानते हैं कि दीवार जर्जर थी और बारिश के कारण गिर गई। प्रशासन से दीवारों की जांच की मांग की गई है।

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। शहर के वार्ड संख्या-4 में बुधवार को लगातार हो रही बारिश के बीच करीब 15 से 20 इंच मोटी पुरानी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार की चपेट में आने से एक स्कूटी और साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, संयोग से कोई जनहानि नहीं हुई।स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस सड़क पर दीवार गिरी है, वहां बाजार के दिन काफी भीड़ रहती है। आसपास के लोग अक्सर घरों के बाहर बैठते हैं और सड़क किनारे वाहन भी खड़े रहते हैं। बुधवार को बाजार का दिन नहीं होने के कारण अपेक्षाकृत कम भीड़ थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।स्थानीय
लोगों ने बताया कि दीवार काफी समय से जर्जर हालत में थी और लगातार बारिश के कारण कमजोर हो गई थी। इसी क्षेत्र में एक अन्य जर्जर दीवार भी गिरने के कगार पर है। लोगों का कहना है कि यह सड़क व्यस्त रहती है और दूसरी दीवार कभी भी गिर सकती है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर दीवार की तत्काल जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही क्षेत्र की अन्य कमजोर दीवारों का भी निरीक्षण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।


