नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम से की मुलाकात

Mar 01, 2026 02:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

चक्रधरपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सन्नी उरांव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें अंग वस्त्र भेंट किया और नगर परिषद के विकास पर जोर दिया। सन्नी उरांव ने जनता के विश्वास को महत्व देते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने का आश्वासन दिया।

नवनिर्वाचित नप अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम से की मुलाकात

चक्रधरपुर चक्रधरपुर नगर निकाय चुनाव के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव का स्वागत किया। साथ ही सन्नी उरांव व अन्य को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया तथा मुंह मीठा करवाया। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त किया कि चक्रधरपुर नगर परिषद की नई टीम नगर क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, आधारभूत संरचना और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नगर निकायों के सशक्तिकरण और शहरी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं सन्नी उरांव ने मुख्यमंत्री और विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जाएगी और आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष सन्नी उरांव के साथ गोनू जायसवाल, प्रकाश महतो, टिंकु प्रधान, कालिया प्रमाणिक, सोनु उरांव तथा छोटू उरांव शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।