नपं अध्यक्ष सन्नी पहुंचे मनोहरपुर, स्थानीय लोगों से मिले
मनोहरपुर। चक्रधरपुर के नव निर्वाचित नप अध्यक्ष सन्नी उरांव सोमवार को मनोहरपुर पहुंचे। वे सोमवार को एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सुबह पहले पारलीपोस स्थ

मनोहरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर के नव निर्वाचित नप अध्यक्ष सन्नी उरांव सोमवार को मनोहरपुर पहुंचे। वे सोमवार को एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सुबह पहले पारलीपोस स्थित विश्व कल्याण आश्रम पहुंचे। यहां वे जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती से मिल कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वे विश्व कल्याण आश्रम में राज राजेश्वरी मंदिर, विश्व रुपेश्वर शिव मंदिर, वायुवीरा महादेव मंदिर में पूजा किया। इसके बाद वे आनंदपुर होकर मनोहरपुर पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों व अन्य साथियों से मिले। मौके पर बांधना उरांव, चंदन सिंह समेत कई लोगों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। वहीं मनोहरपुर के लोगों ने उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी।
मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों व जनप्रतिनिधियों ने उनसे मिल कर बधाई दी। मौके पर वशिष्ठ यादव, चंदन सिंह, जिप सदस्य जय प्रकाश महतो, दीपक एक्का, अनादि महतो, सौरभ महतो आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



