
साल के अंतिम दिन पिकनिक स्थलों पर उमड़ी सैलानियों की भीड़
चक्रधरपुर के पोड़ाहाट अनुमंडल में नए साल के अंतिम दिन सैलानियों की भीड़ उमड़ी। लोग पिकनिक स्थलों जैसे हिरणी फॉल, नकटी डैम और पनसुवा डैम पर पहुंचे और मौज-मस्ती की। रात 12 बजे नए साल का स्वागत किया गया, जबकि मंदिरों में पूजा अर्चना करने की भी योजना बनाई गई।
चक्रधरपुर, संवाददाता। अलविदा साल के अंतिम दिन बुधवार को पोड़ाहाट अनुमंडल के पिकनिक स्थलों पर सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी तदाद में लोग अपने यार दोस्तों और परिवार के साथ पिकनिक स्थल पर पहुचे और खूब मौज-मस्ती की। साथही पोड़ाहाट की प्राकृतिक खुबसूरती की लुप्त उठाया। पोड़ाहाट अनुमंडल के बंदगांव प्रखंड स्थित हिरणी फॉल पिकनिक स्थल बड़ी तादाद में लोग पहुंचे, जहां पहाड़ से गिरता झरना और झरना की बहती कनकन आवाज की पानी की तराई में बैठकर पिकनिक मनाया। साथ ही पहाड़ की उंचाई पर बने बॉच टावर पर चढ़ कर प्राकृतिक छंटा का लुफ्त उठाया। इसी प्रकार नकटी डैम के बने पार्क में पिकनिक मनाने के साथ साथ वाटर बोटिंग का लुप्त उठाया।
बोटिंग में बच्चों के साथ साथ महिलाओं में काफी उत्साह दिखा। इसी प्रकार सोनुवा प्रखंड स्थित पनसुवा डैम में पिकनिक मनाने के साथ साथ बोटिंग का आनंद उठाया। इसके साथ ही पोड़हाट अनुमंडल के प्रमुख पिकनिक स्थल चक्रधरपुर के पम्प रोड, बोरदा पुल, गोईलकेरा के कोयल कारो संगम, आनंदपुर, मनोहरपुर में कोयल,कारो और कोयना नदी के तट सहित सभी ईलाकों के पिकनिक स्थलों पर लोग पहुंचे और पिकनिक मनाया। उत्साह और उमंग के साथ नए साल का स्वागत : एक ओर जहां लोग यार दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने में व्यस्त नजर आये, वहीं युवाओं की टोली नए साल के स्वागत की तैयारी में जुट रहे, रात्रि में 12 बजने के बाद युवाओं ने यार दोस्तों के साथ केक काटा और शहर की सड़कों पर आतिशबाजी और लेखन कर नए साल का स्वागत किया। वहीं शहर के कई रेस्टूरेंट में भी नए साल को खाने पीने के साथ कई मनोरंजन के इंतजाम किये गये थे। मंदिर में पूजा पाठ के साथ नए साल में मनायेंगे पिकनिक : नए साल को लेकर पोड़ाहाटवासी पहले से ही योजना बना चुके है, कुछ लोग पोड़ाहाट अनुमंडल के प्रमुख मंदिर झारखंड के दूसरे बाबा धाम के रुप में प्रसिद्ध महादेवशाल मंदिर, केरा और कंसरा मंदिर में पूजा अर्चना कर नए साल की शुरुआत करेंगे, वहीं अधिकांश लोग यार दोस्तों और परिवार के साथ पिकनिक मनाने की पहले से ही योजना बना चुके है। रात्रि 12 बजते ही शुरु हुआ हैप्पी न्यू इयर का सिलसिला : एक समय था जब लोग नए साल के स्वागत के लिए पहले से ही अपने यार दोस्त और रिस्तेदार को ग्रीटिंग कार्ड भेज कर बधाई देते थे, लेकिन बदलते डिजिटल युग में लोगों ने भी हैप्पी न्यू इयर की बधाई देने का तरीका में बदलाब किया है। बुधवार की रात्रि 12 बजने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने एक दूसरे को बधाई संदेश भेजना शुरु कर दिया। वहीं अब लोग अपनी फोटो लगाये हुये संदेश के साथ न्यू इयर की बधाई संदेश भेज रहे हैं। सेल्फी के साथ किया प्राकृतिक छटा को मोबाइल में कैद : पिकनिक के दौरान लोग अपने साथ प्राकृतिक छटा के साथ साथ प्राकृतिक की खूबसूरती को भी अपने-अपने मोबाइल में कैद किया। वहीं बोटिंग सहित अन्य का लुप्त उठाने के लिए साथ साथ फोटो लेते लोग दिखे। पिकनिक स्थलों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती : साल के अंतिम दिन और नए साल पर पिकनिक स्थलों और मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुये दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल को नियुक्ति किया गया है। जिसमें दंडाधिकारी के साथ पुलिस अधिकारी, सशस्त्र बल, लाठीबल और महिला पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है। जिसमें दंडाधिकारी के साथ चार सशस्त्र बल, छह लाठी बल और दो महिला पुलिस कर्मी को नियुक्ति किया गया है। पोड़ाहाट अनुमंडल के बोरदा पुल, पम्पु डैम, हिरणी फॉल, केरा मंदिर, नकटी डैम, पनसुवां डैम, एसमोड और समीज आश्रम, महादेवशाल, मनोहरपुर बाजार के पास पुलिस बल को नियुक्ति किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




