Chakradharpur News: लालबाजार गांव में लगा नया ट्रांसफॉर्मर
हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Chakradharpur News: बंदगांव प्रखंड के भालुपानी पंचायत के डोमरा टोला लालबाजार गांव में पिछले एक माह से ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीण आंधेरे में रहने को विवश थे। मामले

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। बंदगांव प्रखंड के भालुपानी पंचायत के डोमरा टोला लालबाजार गांव में पिछले एक माह से ट्रांसफॉर्मर खराब होने से ग्रामीण आंधेरे में रहने को विवश थे। मामले की जानकारी झामुमो प्रखंड संगठन सचिव भीमसेन केराई को मिली तो उन्होंने विभाग से संपर्क किया। काफी प्रयास के बाद एक माह बाद नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। झामुमो प्रखंड संगठन सचिव भीमसेन केराई ने नये ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। गांव में बिजली बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी है। मौके पर साधुचरण प्रधान, सुदर्शन गागराई, बिनोद, बंगरा, मांझी राम, सचिन, माका केराई, तुरी केराई, रमेश, सूर सिंह समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


