Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsNew MEMU Train Services to Start from January 1 Between Tatanagar and Chaibasa Howrah and Purulia
टाटानगर से चाईबासा और चाकुलिया के लिए 1 जनवरी से चलेगी दो जोड़ी मेमू ट्रेनें

टाटानगर से चाईबासा और चाकुलिया के लिए 1 जनवरी से चलेगी दो जोड़ी मेमू ट्रेनें

संक्षेप:

चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर और चाईबासा के बीच 1 जनवरी से नई मेमू ट्रेनें चलेगी। ट्रेन नंबर 68137 टाटानगर से 20.55 बजे खुलेगी और चाईबासा 23.00 बजे पहुंचेगी। इसी तरह, हावड़ा और पुरुलिया के बीच भी नई मेमू ट्रेनें शुरू होंगी, जिससे यात्रियों को सहुलियत मिलेगी।

Dec 31, 2025 03:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर और चाईबासा के बीच 1 जनवरी से एक जोड़ी नई मेमू ट्रेनें चलेगी। जिसमें ट्रेन नंबर 68137 टाटानगर से 20.55 बजे खुलेगी और यह चाईबासा 23.00 बजे चाईबासा पहुंचेगी। उसी प्रकार ट्रेन नंबर 68138 चाईबासा टाटानगर मेमू ट्रेन चाईबासा से 03.20 बजे खुलेगी और यह टाटानगर 05.45 बजे पहुंचेगी। उसी प्रकार टाटानगर चाकुलिया के बीच एक जोड़ी नई ट्रेनें 1 जनवरी से चलेगी। जिसमें ट्रेन नंबर 68128 टाटानगर चाकुलिया मेमू रविवार को छोड़ प्रतिदिन टाटानगर से 11.00 बजे खुलेगी और यह ट्रेन चाकुलिया 12.45 बजे पहुंचेगी। उसी प्रकार ट्रेन नंबर 68127 चाकुलिया टाटानगर मेमू शनिवार को छोड़ प्रतिदिन 15.00 बजे चाकुलिया से खुलेगी और यह ट्रेन 17.00 बजे टाटानगर पहुंचेगी।

हावड़ा पुरुलिया के बीच चलेगी नई मेमू ट्रेनें हावड़ा और पुरुलिया के बीच 1 जनवरी से एक जोड़ी मेमू ट्रेनें चलेगी। हावड़ा पुरुलिया मेमू शुक्रवार को छोड़ प्रतिदिन हावड़ा से 16.15 बजे खुलेगी। और यह 23.55 बजे पुरुलिया पहुंचेगी। उसी प्रकार पुरुलिया हावड़ा मेमू शनिवार को छोड़ प्रतिदिन 11.40 बजे पुरुलिया से खुलेगी और यह हावड़ा 04.00 बजे पहुंचेगी। इन ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को काफी सहुलियत होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;