Chakradharpur News: श्याम नारायण शौण्डिक धर्मशाला दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी गठित, उमा शंकर गिरि अध्यक्ष और सुनील साव बने सचिव

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

Chakradharpur News: चक्रधरपुर में श्री श्री श्याम नारायण शौण्डिक धर्मशाला दुर्गा पूजा समिति की पहली बैठक आयोजित हुई। बैठक में दुर्गा पूजा 2026 के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया, जिसमें उमा शंकर गिरि अध्यक्ष और सुनील साव सचिव चुने गए। सदस्यों ने उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाने का संकल्प लिया।

Chakradharpur News: श्याम नारायण शौण्डिक धर्मशाला दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी गठित, उमा शंकर गिरि अध्यक्ष और सुनील साव बने सचिव

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। श्री श्री श्याम नारायण शौण्डिक धर्मशाला दुर्गा पूजा समिति की प्रथम बैठक किशोर गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2025 के आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर दुर्गा पूजा 2026 के आयोजन के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।नई कमेटी में उमा शंकर गिरि को अध्यक्ष और सुनील साव को सचिव चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर राजदीप पोद्दार, मनसा साव, नंदकिशोर पोद्दार, चमन लाल और उषा देवी को जिम्मेदारी दी गई। वहीं किशोर गोस्वामी, सोनू यादव, रीना राय चौधरी और ज्योति साहू को सह-सचिव बनाया गया।कोषाध्यक्ष

के रूप में राजेश्वर प्रसाद, हरी शर्मा, दीपक गुप्ता और अभिषेक पोद्दार (दीपू) को जिम्मेदारी मिली है। सह-कोषाध्यक्ष के रूप में सुमित पोद्दार, राम साव, पप्पू दास और सागर साव को शामिल किया गया।समिति में प्रेम विश्वकर्मा, कालू बॉस, बनवारी लाल अग्रवाल, सत्येंद्र पांडे, कृपा लाल मिस्त्री, रमेश प्रसाद गुप्ता, एस पटेल और सज्जन देवी को संरक्षक बनाया गया है। बैठक के अंत में समिति के सदस्यों ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के सहयोग से दुर्गा पूजा 2026 को हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित करने का संकल्प लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: श्याम नारायण शौण्डिक धर्मशाला दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी गठित, उमा शंकर गिरि अध्यक्ष और सुनील साव बने सचिव