भतीजे ने बुआ की गला दबाकर की हत्या
सोनुवा में एक कलयुगी भतीजे ने नशापान के लिए पैसे नहीं देने पर अपनी बुआ की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार शाम को हुई। पुलिस ने आरोपी भतीजे सूरज प्रधान को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बुआ ने बचपन से भतीजे की परवरिश की थी।
सोनुवा। कलयुगी भतीजे ने नशापान को लेकर पैसे नहीं देने पर सोनुवा थाना क्षेत्र बारी गांव में अपने ही बुआ की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे की बतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार रात को सोनुवा पुलिस शव को कब्जे में लेकर आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक सोनुवा थाना क्षेत्र बारी गांव के 19 वर्षीय युवक सूरज प्रधान नशापान का आदी था। हर समय नशापान के लिए अपने 58 वर्षीय बुआ निर्वासिनी प्रधान से पैसे मांगता रहता था। पैसे नहीं देने पर आये दन मारपीट भी करता था। वैसे ही गुरुवार सुबह से आरोपी सूरज प्रधान अपने बुआ निर्वासिनी प्रधान को नशापान के लिए पैसे की मांग करने लगा। बुआ पैसे नहीं होने की बात कहती रही। जब सूरज प्रधान ने पैसे के लिए जोर-जबरदस्ती की तो गुरुवार सुबह बुआ ने उसे गाली-गलौच कर भगा दिया। इसी गुस्से में सूरज प्रधान गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर आया व फिर से पैसे की मांग की। जब शाम को बुआ निर्वासिनी प्रधान ने पैसे देने से फिर से मना किया तो सूरज प्रधान ने बुआ की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद चुपचाप घर पर रहा। वहीं, सूचना मिलने पर सोनुवा पुलिस ने घटना की जांच की ओर भतीजा सूरज प्रधान को हिरासत में लेकर पुछताछ की तो सूरज प्रधान ने हत्या करने की बात स्वीकार कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने सूरज को गिरफ्तार करने के साथ शुक्रवार सुबह शव को पोस्टमर्टम के लिए चक्रधरपुर स्थित अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है。
शादीशुदा नहीं थी बुआ, बचपन से पाल-पोस कर भतीजे का किया लालन-पालन
मृतक निर्वासिनी प्रधान शादीशुदा नहीं थी। अपने घर में रह कर अपने भाई के परिवार की मदद किया करती थी। उसी ने ही सूरज प्रधान को पाल-पोस कर बड़ा किया था ओर उसकी हर समय मदद किया करती थी। लेकिन, भतीजा सूरज नशापान का आदी हो गया तो बुआ पैसे देना बंद कर दिया था।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


