15 लाख का इनामी नक्सली फरार, घर पर पहुंची पुलिस; कोर्ट के आदेश से चस्पा हुआ इश्तहार

Newswrap हिन्दुस्तान, पश्चिमी सिंहभूम
Follow us on Google News
share

पश्चिमी सिंहभूम जिले की पुलिस ने फरार नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कराईकेला के तीन प्राथमिक अभियुक्तों के घरों पर 1 जून 2026 को विधिवत इश्तहार चिपकाया गया। इनमें 15 लाख का इनामी नक्सली सालुका कायम उर्फ भुनेश्वर उर्फ जयराम भी शामिल है।

15 लाख का इनामी नक्सली फरार, घर पर पहुंची पुलिस; कोर्ट के आदेश से चस्पा हुआ इश्तहार

पश्चिमी सिंहभूम जिले की पुलिस ने फरार नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कराईकेला के तीन प्राथमिक अभियुक्तों के घरों पर 1 जून 2026 को विधिवत इश्तहार चिपकाया गया। इनमें 15 लाख का इनामी नक्सली सालुका कायम उर्फ भुनेश्वर उर्फ जयराम भी शामिल है। पुलिस ने जिन नक्सलियों के घर इश्तहार चिपकाया गया है, उनमें पहला नाम सालुका कायम उर्फ भुनेश्वर उर्फ जयराम का है। वह पिता साधु चरण कायम का पुत्र है और कूदाबुरु गांव का रहने वाला है। उस पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित है। दूसरा नाम रतन दांगील का है। वह पिता सुरेश दांगील का पुत्र है और टेंडरसई गांव का निवासी है। तीसरी नक्सली रिशिव उर्फ जीवरी उर्फ ऊषा सोय है। वह पिता कुंदा सोय की पुत्री है और माइलीपी गांव की रहने वाली है। तीनों सोनुवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

किस मामले में है फरार

तीनो नक्सली के खिलाफ कराईकेला थाना कांड संख्या 02/2025, दिनांक 21 जून 2025 में दर्ज मामले के प्राथमिक अभियुक्त हैं। इनके खिलाफ धारा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज है। तीनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे हैं। पुलिस ने पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर 1 जून 2026 को तीनों के घरों पर इश्तहार चस्पा किया। इश्तहार में अभियुक्तों को निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है। आत्मसमर्पण नहीं करने पर एकतरफा कार्रवाई की जाएगी। कराईकेला थाना प्रभारी प्यारे हसन ने कहा कि फरार नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इश्तहार चस्पा करना कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि वे इन फरार नक्सली के बारे में सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने नक्सली से कहा कि अगर सरकार द्वारा दिया गया प्रावधान के तहत सिलेंडर करते हैं तो उन्हें सरकार की योजना के तहत सभी सुविधा मिल मिलेगा ।

सामान्य प्रश्न

नक्सलियों ने क्यों अपनी जगह बदल ली है?
नक्सली सुरक्षाबलों के आक्रामक अभियान के कारण सुरक्षित इलाकों में पनाह ले रहे हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।