पी जे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में राष्ट्रीय युवा दिवस सह द्वितीय आंतरिक परीक्षा परिणाम घोषित
चक्रधरपुर में पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने स्वामी विवेकानंद जी के विचारों पर चर्चा की और बच्चों को सही शिक्षा देने का महत्व बताया। द्वितीय आंतरिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया।

चक्रधरपुर, संवाददाता पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम चक्रधरपुर में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस सह द्वितीय आंतरिक परीक्षा परिणाम सभी अभिभावकों के उपस्थिति में घोषित किया गया। मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष दमयंती नाग, सह सचिव बकलेश महतो एवं प्रधानाचार्य आनंद चन्द्र प्रधान जी द्वारा संयुक्त रुप दीप प्रज्जवलित कर स्वामी विवेकानंद जी एवं भारत माता के तस्वीर पर पुष्पार्चन किया गया। मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा की आज महान संत स्वामी विवेकानंद जी जयंती पर उनके जीवनी एवं विचारों को छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित अभिभावकों के बीच रखा और कहा की आज के परिपेक्ष में बच्चों को यदि हम सही शिक्षा देना है तो उनके लिए हम अपना समय निकाल कर बच्चों को दें जिससे वह मोबाइल के उपयोग से बच पाएगा।
वहीं प्रधानाचार्य आनंद चन्द्र प्रधान ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर महान संत स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डाला और बच्चों को उनके जीवन को अनुसरण करने की बात कही। आचार्य सौभिक घटक सहित कई लोगों ने स्वामी जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचानल मीना कुमारी ने की और शांति देवी ने विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित सप्त शक्ति संगम आगामी 20 जनवरी के बारे में सभी मातायों के बीच विस्तार पूर्वक रखी और सभी से आग्रह की कि आगामी होने वाले सप्त शक्ति कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में जय श्री दास, स्वास्तिक सोय, भारती कुमारी, मीना कुमारी आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस दौरान विद्यालय का द्वितीय अंतरिक परिणाम भी घोषित किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




