Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsNational Youth Day and Makar Sankranti Celebrated at Madhusudan Mahato Teachers Training College
टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

संक्षेप:

मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चक्रधरपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस और मकरसंक्रांति उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सकारात्मक सोच और सांस्कृतिक मूल्यों को विकसित करना था। स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मकरसंक्रांति के महत्व को तिल-गुड़ और पतंग के माध्यम से बताया गया।

Jan 13, 2026 02:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर, संवाददाता। मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज चक्रधरपुर में सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस और मकरसंक्रांति उत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवाओं में सकारात्मक सोच, सांस्कृतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। मकरसंक्रांति उत्सव भी पारंपारिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच मनाया गया। कार्यक्रम में बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षु शिक्षार्थियों ने हस्त निर्मित आमंत्रण पत्र तैयार कर शिक्षकों को आमंत्रित किया। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कला कौशल का सुंदर उदाहरण था। तिल-गुड़, पतंग और लोक संस्कृति से जुड़े विचारों के माध्यम से मकरसंक्रांति के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मकर संक्रांति के माध्यम से सूर्य के उत्तरायण होने की तरह जीवन में सकारात्मकता और उन्नति की भावना को अपनाने का संदेश दिया गया। मौके पर कॉलेज की सचिव प्रिया देवी ने स्वामी विवेकानंद और युवा पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक महान संत ही नहीं, बल्कि आज के युवाओं के लिए एक जीवंत मार्गदर्शक हैं। उनका संदेश उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको। आज भी हर युवा को आत्मविश्वास, संयम और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य बोध से जोड़ता है। आज का युवा विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात कर ले तो वह न केवल स्वयं को बल्कि पूरे समाज को एक नई दिशा दे सकता है। इसके साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंधन समिति से शशिभूषण महतो, उमेशचंद्र महतो, विभागाध्यक्ष डॉ. शिवप्रसाद महतो, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी राजाराम धनवार, डॉ. गणेश कुमार, नितेश प्रधान, अनिल प्रधान, शियोन बारला, अमित महतो, शिव शंकर प्रधान, अनिकेत सिन्हा, सुनीता केराई सहित शिक्षक मौजूद थे।