Chakradharpur News: मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर डाला प्रकाश, विजेता पुरस्कृत

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: मनोहरपुर में ईश्वर पाठक प्लस टू उच्च विद्यालय में खेल दिवस पर 27 अगस्त से आयोजित खेल कार्यक्रमों का समापन हुआ। छात्र प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए मेजर ध्यानचंद को सम्मानित किया गया। विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और शिक्षकों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

Chakradharpur News: मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर डाला प्रकाश, विजेता पुरस्कृत

Chakradharpur News: मनोहरपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर ईश्वर पाठक प्लस टू उच्च विद्यालय मनोहरपुर में 27 अगस्त से आयोजित खेल समेत विभिन्न कार्यक्रमों का रविवार को समापन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्रों के बीच दौड़, रिले रेस,पुश अप, प्लैंक ,रस्साकसी,50 मीटर दौड़ 400 मीटर दौड़ 800 मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिताएं की गईं। अंतिम दिन रविवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी को पुष्पांजलि शिक्षक एवं छात्रों के द्वारा अर्पित कर फाइनल मुकाबला कराया गए।

क्रियाकलापों का आयोजन

बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संध्या सुरेन ने खेल एवं स्वास्थ्य, खेल एवं जीवन में अनुशासन तथा संदीप जेवियर भेंगरा ने मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को संबोधित किया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विद्यालय द्वारा स्वास्थ्य केंद्रित साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जो की स्कूल से शहरी क्षेत्र होते हुए उंधन चौक तक ले जाया गया।

विजेताओं की घोषणा

प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों मनीष कुमार, अनमोल सोए ,ऊष्मा लकड़ा ,महादेवी मुंडारी ,शांति बोदरा, रेंगो चेरवा ,शालू महतो , सुजीत दास, वीरेन मछुआ, महेश उरांव, सोनामुनी हेम्ब्रम,विश्वासी खालखो आदि सभी विजेता छात्र-छात्र को पुरस्कृत किया गया । मौके पर शिक्षक संदीप भेंगरा ,ओलिव गुड़िया अर्जुन प्रधान ,शिरोमणि बाडिंग , जीरेन होरो ,हीरालाल कुम्हार ,अनुराग विश्वकर्मा , स्वाती शिलीया तोपनो ,पूनम खालखो, पुष्पा सुरीन सहित सभी कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कब राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया?
राष्ट्रीय खेल दिवस 27 अगस्त को मनाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर डाला प्रकाश, विजेता पुरस्कृत