गोपीनाथपुर पंचायत में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान

Jan 08, 2026 04:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

चक्रधरपुर के गोपीनाथपुर पंचायत में मुखिया सेलाय मुंडा की अध्यक्षता में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तहत किया गया। ग्रामीणों को नशा के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया और नशा मुक्त भारत की दिशा में सहयोग का प्रण लिया गया।

गोपीनाथपुर पंचायत में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान

चक्रधरपुर।चक्रधरपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत गोपीनाथपुर में मुखिया सेलाय मुंडा की अध्यक्षता में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के निर्देश पर चलाया गया। जहां ग्रामीणों को नशा मुक्ति अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीणों के साथ को प्रण लिया गया कि जीवन को कहो हां नशे को कहो ना। इस दौरान सभी को बताया गया कि नशा से आपका मानसिक शारीरिक और सामाजिक क्षति होती हैं। यह एक कुरीति है जिसे हम सबको मिलकर हटाना हैं।

साथ ही नालसा का टोल फ्री नम्बर 15100 के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। मौके पर पीएलवी राजशेखर रवानी, स्वेता रवानी, मंजु जामुदा, मंजु बोयपाई, अनिता गिलुवा, राजमणि गागराई, मनोज खंडाईत, कमला महतो, जननी प्रधान, उदाहरण प्रधान, कर्ण कुंभकार, देवव्रत प्रधान, राहुल प्रधान, मदन सिंह मुंडा, मदन नायक, जयकिशन प्रधान, रीना प्रधान, राजेन्द्र महतो, आशा महतो आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।