Chakradharpur News: प्राकृतिक खेती से आसनतलिया के किसान नारायण ने पेश की सफलता की मिसाल
Chakradharpur News: चक्रधरपुर के आसनतलिया गांव के किसान नारायण मोदी ने प्राकृतिक खेती कर लगभग 17 हजार रुपये का मुनाफा कमाया। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन से जुड़े मोदी ने रासायनिक खाद के उपयोग को कम किया और स्थानीय संसाधनों का इस्तेमाल करके 400 किलो सब्जियों का उत्पादन किया। उनकी सफलता अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी है।

Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता कम लागत में बेहतर आमदनी हासिल कर सोनुवा प्रखंड के आसनतलिया गांव के किसान नारायण मोदी ने प्राकृतिक खेती कर सपुलता की मिसाल पेश किया है। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन से जुड़कर उन्होंने रासायनिक खाद और कीटनाशकों पर निर्भरता कम की और स्थानीय संसाधनों का इस्तेमाल कर करीब 400 किलो विभिन्न सब्जियों का उत्पादन किया। इससे उन्हें लगभग 17 हजार रुपये की मुनाफा हुआ। जबकि खेती में मात्र 3200 रुपये खर्च हुए। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन से जुड़ने से पहले नारायण मोदी खेती में रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों का इस्तेमाल करते थे। कृषि आदानों की बढ़ती कीमत के कारण खेती से मिलने वाला लाभ सीमित रह जाता था।
मिशन के तहत उन्हें प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों, स्थानीय संसाधनों के उपयोग और प्राकृतिक कृषि आदान तैयार करने का प्रशिक्षण मिला। इसके बाद उन्होंने अपनी कृषि भूमि पर प्राकृतिक खेती शुरू की। खेती में उन्होंने बीज उपचार, मिट्टी में लाभकारी सूक्ष्मजीवों की सक्रियता बढ़ाने और कीट नियंत्रण के लिए प्राकृतिक कृषि फसल उगाने उपयोग किया। साथ ही खेत में टमाटर, भिंडी, बरबटी, लाल साग और मिर्च जैसी अलग-अलग सब्जियों की खेती की। फसल विविधीकरण और नियमित देखरेख से उन्हें बेहतर उत्पादन मिला। नारायण मोदी की सफलता पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि प्राकृतिक खेती से कृषि लागत कम करने के साथ मिट्टी के स्वास्थ्य का संरक्षण किया जा सकता है। स्थानीय संसाधनों के इस्तेमाल से किसानों की बाजार पर निर्भरता भी घटती है। उन्होंने कहा कि नारायण मोदी की सफलता जिले के अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक है। जिला प्रशासन किसानों को टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर जोर दे रहा है।

