Chakradharpur News: नगर परिषद के पुराने भवन में मिला अज्ञात युवक का शव

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: चक्रधरपुर, नगर परिषद के पुरानी भवन में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शव की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस उसकी पहचान के लिए प्रयासरत है। शव के पास शराब की बोतल और ग्लास मिले हैं, जिससे आशंका है कि युवक वहाँ शराब पीने आया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।

Chakradharpur News: नगर परिषद के पुराने भवन में मिला अज्ञात युवक का शव

Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। नगर परिषद के पुराने भवन में सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह भवन की ओर गए कुछ लोगों की नजर युवक के शव पर पड़ी। शव मिलने की खबर कुछ ही देर में आसपास के क्षेत्र में फैल गई, इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना चक्रधरपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को शीतगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है, ताकि उसकी पहचान होने तक शव को सुरक्षित रखा जा सके。

युवक की पहचान की प्रक्रिया

अभी तक नहीं नहीं हुई युवक की पहचान : पुलिस के अनुसार मृत युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। युवक की उम्र करीबन 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक नगर परिषद के पुराने भवन में कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

घटनास्थल पर मिली शराब की बोतल

घटनास्थल के पास मिला शराब की बोतल व प्लास्टिक का ग्लास : जिस स्थान पर युवक का शव मिला उसके ठीक बगल में शराब की बोतल और प्लास्टिक का ग्लास भी पड़ा हुआ था। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक वहां शराब पीने के लिए आया होगा। हालांकि, युवक की मौत शराब पीने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

पुराना भवन और असामाजिक गतिविधियाँ

पुराना भवन बना शराबियों का अड्डा : स्थानीय लोगों के अनुसार चक्रधरपुर नगर परिषद का पुराना भवन लंबे समय से असामाजिक तत्वों और शराबियों का अड्डा बना हुआ है। भवन परिसर में अक्सर शराब की बोतलें पड़ी रहती है। लोगों का कहना है कि पुराने भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी ध्यान देने की जरूरत है, ताकि यहां असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का महत्व

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज : पुलिस ने फिलहाल युवक की मौत के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। साथ ही युवक के परिजनों या परिचितों की पहचान होने के बाद मामले की पूरी जानकारी सामने आने की उम्मीद है। पुलिस ने शव को शीतगृह में सुरक्षित रखकर पहचान में जुट गई हैं।

सामान्य प्रश्न

✦चक्रधरपुर में युवक का शव कहाँ मिला?−
युवक का शव चक्रधरपुर नगर परिषद के पुराने भवन में मिला।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: नगर परिषद के पुराने भवन में मिला अज्ञात युवक का शव