टेबो थाना पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना पुलिस ने मोरा नाग (55) की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 13 फरवरी को चकोमटोनांग के पास जंगल में शव मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी सनिका संगवार को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टेबो थाना पुलिस ने 13 फरवरी को चकोमटोनांग के पास जंगल में हुई मोरा नाग (55) पिता उन्दु नाग हत्याकांड की गुत्थी सुलक्षा दी है। पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि दूसरे की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक 13 फरवरी को टेबो थाना अन्तर्गत ग्राम चकोमटोनांग से करीब 500 मीटर की दूरी पर जंगल क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पाया गया है। उक्त सूचना का सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई करते हुए ग्राम चकोमटोनांग स्थित घटनास्थल पहुँच कर शव को कब्जे में ले लिया गया।
मृतक का नाम मोरा नाग उम्र करीब 55 वर्ष, पिता उन्दु नाग ग्राम चकोमटोनांग बुरुटोलाथाना थाना टेबो के रुप में की थी। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त अभियुक्त सनिका संगवार, पिता मागो संगवार एवं गोबाई संगवार, पिता बीर सिंह संगवार दोनों ग्राम चकोमटोनांग थाना-टेबो के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर के द्वारा एक छापामारी दल का गठन किया गया एवं त्वारित कार्रवाई करते हुए छापामारी दल के सहायता से प्राथमिकी अभियुक्त सनिका संगवार पिता मागो संगवार ग्राम चकोमटोनांग थाना टेबो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि हत्याकांड में इस्तेमाल होने वाले पत्थर को बरामद किया है। वहीं अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



