चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन

Feb 08, 2026 02:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

बंदगांव में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में चलंत लोक अदालत और विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुखियाओं और स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी गई और आवेदन भरने में मदद की गई। इस अभियान में कई पीएलवी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन

बंदगांव,संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन में शनिवार को बंदगांव प्रखंड में मोबाइल वाहन के जरिए चलंत लोक अदालत (जस्टिस ऑन व्हील्स) सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कराईकेला से बंदगांव प्रखंड के नकटी पंचायत के मुखिया मिथुन गागराई और लान्डुपोदा पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति और कराईकेला पंचायत के मुखिया गीता बानरा और हुडंगदा पंचायत मुखिया लक्ष्मी गागराई एवं एलएडीसी सुनील छाबड़ा के सहयोग से कराईकेला बाजार से रवाना किया गया। जिसमें चाकी साप्ताहिक बाजार में ग्रामीणों को जानकारी दी गई।

साथ ही पम्पलेट वितरण किया गया और लोगों को आवेदन भरने में सहयोग किया। इस जागरूकता अभियान में अधिकार मित्र सह बंदगांव प्रखंड के पीएलवी गंगा राम गागराई, ज़िदान मुंडू, मंजूला हमसाय, राजेश कुमार नायक, अनिता बोदरा, पिंकी बोदरा, चक्रधरपुर प्रखंड के पीएलवी उदाहरण प्रधान, मनोज खंडायत, देवव्रत प्रधान, कर्ण कुंभकार की भूमिका रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।