Chakradharpur News: पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

Chakradharpur News: मनोहरपुर में शांति समिति की बैठक में त्योहार के लिए गाइडलाइंस की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा पूजा पंडालों में सुरक्षा उपायों जैसे सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था का सुझाव दिया गया। शांति समिति ने अतिक्रमण हटाने और शहर में शराब और ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Chakradharpur News: पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश

Chakradharpur News: मनोहरपुर, संवाददाता। गुरुवार की शाम मनोहरपुर थाना में शांति समिति की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में थाना प्रभारी अमीएल एक्का ने त्योहार को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी दी। इसके तहत सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही त्योहार के दौरान पंडालों में भजन भी एक निर्धारित डेसिबल तक बजाने की बात कही। वहीं विभिन्न पूजा पंडालों के सदस्यों और शांति समिति के सदस्यों ने त्योहार के दौरान शहर को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त करने, विभिन्न घरों की छत से पाइप के जरिए बरसात का पानी सड़क पर गिरने से पूर्ण रूप से रोक लगाने की मांग की गई।

इसके अलावा शहर की शराब दुकानों के आसपास लोगों द्वारा शराब के सेवन पर सख्ती से रोक लगाने का भी मुद्दा उठाया गया। साथ ही शहर में ड्रग्स की बिक्री और सेवन पर प्रशासन की ओर से सख्त और निर्णायक कार्रवाई करने की मांग भी की गई। वहीं बैठक के दौरान प्रतिमा विसर्जन के लिए समय-सीमा के निर्धारण की बात भी कही गई। इसके अलावा दशहरा के दिन रावण दहन कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में डीएसपी डेविड ए डोडराय, सीओ प्रदीप कुमार, बीडीओ शक्ति कुंज, पुलिस निरीक्षक अमित रोशन कुल्लू, जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश महतो, अजय कुमार, सन्नी शेखर, अश्विनी बघेल, चंचल रवानी, शरद हरलालका, सौरभ गुप्ता, अमरेश विश्वकर्मा, सीमा मुंडारी, प्रकाश शाह, एम कृष्णा राव, विजय यादव, खुशबू गुप्ता, पूजा कुजूर, विकास डागा के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश