Chakradharpur News: चक्रधरपुर के स्टेशन हनुमान मंदिर में बीती रात बड़ी चोरी, दानपेटी तोड़ 45 हजार उड़ा ले गए चोर

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर में बुधवार आधी रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस गश्त पर सवालिया

चक्रधरपुर के स्टेशन हनुमान मंदिर में बीती रात बड़ी चोरी, दानपेटी तोड़ 45 हजार उड़ा ले गए चोर
चक्रधरपुर के स्टेशन हनुमान मंदिर में बीती रात बड़ी चोरी, दानपेटी तोड़ 45 हजार उड़ा ले गए चोर

Chakradharpur News: चक्रधरर। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन हनुमान मंदिर में बुधवार आधी रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस गश्त पर सवालिया निशान लगा दिया है। चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दानपेटी का ताला तोड़ उसमें रखे लगभग 40 से 45 हजार रुपये समेटकर फरार हो गए।घटना का खुलासा गुरुवार सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब रोजाना की तरह पेपर वितरण करने वाले लोग मंदिर के पास पहुंचे। उन्होंने मंदिर के मुख्य गेट का ताला टूटा देखा, तो तुरंत आसपास के लोगों और मंदिर समिति को सूचना दी। अंदर जाकर देखने पर दानपेटी टूटी हुई थी और उसमें रखे चढ़ावे के पैसे गायब थे।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की और तकनीकी साक्ष्य जुटाने के उद्देश्य से डीवीआर बॉक्स को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: चक्रधरपुर के स्टेशन हनुमान मंदिर में बीती रात बड़ी चोरी, दानपेटी तोड़ 45 हजार उड़ा ले गए चोर