टीएलसी में डिकेटेगराईज्ड रनिंग कर्मियों की ही नियुक्ति हो
टीएलसी विभाग में डी केटेगराईज्ड रंनिंग कर्मचारियों की बजाय अन्य विभागों के कर्मचारियों की नियुक्ति के खिलाफ मेंस यूनियन ने विरोध किया। मंडल संयोजक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने रेलवे प्रशासन से मुलाकात कर नियमों के उल्लंघन पर ध्यान दिलाया। मेंस यूनियन की प्रतिबद्धता है कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए।
टीएलसी विभाग में डी केटेगराईज्ड रंनिंग कर्मचारियों को लिए जाने के बजाय अन्य विभागों के कर्मचारियों को नियुक्त किए जाने का मेंस यूनियन ने पुरजोर विरोध किया है। इस सबंध में मेंस यूनियन के मंडल संयोजक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने डीआरएम, सिनियर डीओएम (कोचिंग), सिनियर डीईई (जी) सिनियर डीएमई, सिनियर डीईई से सिलसिलेवार ढंग से मुलाकात कर इस समस्या को रखा। मेंस यूनियन के सदस्यों ने तर्क दिया है कि रेल प्रशासन रेलवे बोर्ड के नियमोंं का उलंघन कर टीएलसी विभाग में डिकेटेगराईज्ड रनिंग कर्मियों को नियुक्ति देने के बजाय अन्य विभागों के ओएस एवं जुनियर क्लर्क को नियुक्त दिए जाने का आरोप लगाया है।

बतातें चलें कि ट्रेन लाईिटंग कोचिंग विभाग में डी केटेगराईज्ड रनिंग कर्मियों को ही नियुक्ति दिए जाने का प्रावधान है लेकिन रेलवे के द्वारा सभी नियमों का उलंघन कर टीएलसी विभाग में अन्य विभागों के ओएस ओर जुनियर र्क्लकों को नियुक्ति किया जा रहा है जिसका मेंस यूनियन के सदस्यों ने विरोध किया है। इस सबंध में एसीएम, एओएम से भी मुलाकात कर इसकी चर्चा की है। इस असवर पर मुख्य रुप से मेंस यूनियन के मंडल संयोजक मनोज कुमार सिंह, रनिंग शाखा के सचिव ए आर राय, अध्यक्ष एस के फरीद, कोषाध्यक्ष एस के गिरी, टाटानगर शाखा सचिव संजय सिंह, अध्यक्ष एस एन शिव, उपेंद्र, आदित्यपुर सचिव ए के महाकुड़, सहायक सचिन शांता राव , आर के श्रीवास्तव शामिल थे। मेंस यूनियन के सदस्यों का कहना है कि मेंस यूनियन की प्रतिबद्धता है कि कर्मचारियों की समस्याओं को किसी भी कीमत पर खत्म किया जाय एवं किसी भी कर्मचारियों को रेल प्रशासन के द्वारा वेबजह परेशान न किया जाए। मेंस यूनियन किसी प्रकार के अवैधानिक कार्यो का समर्थन नहीं करती है और न ही विधि के खिालफ कार्य करती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


