ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरटाटा-राउरकेला के बीच चले मेमू ट्रेन : मालती

टाटा-राउरकेला के बीच चले मेमू ट्रेन : मालती

चक्रधरपुर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा ने कहा कि उन्होंने रेल मंत्रालय से पत्राचार किया...

टाटा-राउरकेला के बीच चले मेमू ट्रेन : मालती
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरFri, 12 Aug 2022 02:20 PM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा ने कहा कि उन्होंने रेल मंत्रालय से पत्राचार किया था। इसके बाद रेलवे द्वारा आगामी सात सितंबर से टाटा-गुवा पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है जो खुशी की बात है। लेकिन उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा अबतक टाटा-राउरकेला के बीच मेमू ट्रेनों का परिचलान शुरू नहीं किया गया है। इससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने रेलवे से जल्द से जल्द मेमू ट्रेन का परिचालन शुरू करने की मांग की है। भाजपा नेता पवन शंकर पांडेय, ललित मोहन गिलुवा सहित कई ने भी टाटा-गुवा सवारी गाड़ी चलाने का स्वागत किया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें