ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरडुकरी में ग्रामीणों की समस्याओं के निदान के लिए बैठक

डुकरी में ग्रामीणों की समस्याओं के निदान के लिए बैठक

चक्रधरपुर प्रखंड के भरनियां पंचायत अंतर्गत ग्राम डुकरी में ग्राम मुंडा एवं दियुरी के संयुक्त अध्यक्षता में एक विशेष बैठक...

डुकरी में ग्रामीणों की समस्याओं के निदान के लिए बैठक
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरTue, 27 Sep 2022 02:20 AM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के भरनियां पंचायत अंतर्गत ग्राम डुकरी में ग्राम मुंडा एवं दियुरी के संयुक्त अध्यक्षता में एक विशेष बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से बीस सूत्री सदस्य विजय सिंह सामाड एवं जर्मन सामाड (मानकी) भी उपस्थित थे। इस बैठक मे गांव का विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ग्रामीणों के साथ विचार-विमर्श किया गया और उपस्थित ग्रामीणों ने भी गांव के विकास के बारे में अपने-अपने बातों से गांव की समस्याओं से अवगत कराया।

विजय सिंह सामड ने सभी उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा गांव के विकास के लिए हम सबों को मिल-जुलकर गांव हित के बारे में कदम से कदम मिल कर चलना चाहिए ताकि सम्पूर्ण विकास हो सके। सरकार का महात्वाकांक्षी योजना लाभ कैसे मिलेगा उस विषय वस्तु पर भी विस्तर पूर्वक बताया गया। मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सह बीस सुत्री सदस्य विजय सिंह सामाड, मनोज कुमार महतो ,दियुरी गुरा सामाड, मानकी जर्मन समाड प्रेमलाल समाड, बृज मोहन महतो,छोटे लाल महतो, जगजीवन सिंह सामड, मदन सामड, सोमा सरदार, वीरेन्द्र सामड, पांडु राम सामाड, मकरध्वज मुखी, उदय मुखी, महेन्द्र सामाड, संजय तांती, राजू सामड, सुजान सामड, विजय सिंह सरदार जगदीश महतो, परमेश्वर महतो,सुशील महतो आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें