गोईलकेरा में पुआल लदी पिकअप वैन पलटी
Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
गोईलकेरा में चक्रधरपुर-राउरकेला एनएच-320डी पर एक पुआल लदी मैक्स पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन चालक सुरक्षित बच गया। वैन राउरकेला की ओर जा रही थी जब यह उरांव टोली के पास तीखी मोड़ पर पलट गई। गोईलकेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

गोईलकेरा। चक्रधरपुर-राउरकेला एनएच-320 डी पर गोईलकेरा थाना क्षेत्र के उरांवटोली तीखी मोड़ पर अनियंत्रित होकर एक पुआल लदी मैक्स पिकअप वैन पलट गई। इससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि चालक बाल-बाल बच गया। जानकारी के मुताबिक बुधवार को एक मैक्स पिकअप वैन सोनुवा से पुआल लादकर राउरकेला की ओर जा रहा था इसी दौरान गोईलकेरा के उरांव टोली के पास तीखी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते ही गोईलकेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


