चैत मेल को लेकर केरा तथा पाउड़ी में जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

चक्रधरपुर के केरा और पाउड़ी मंदिर में सोमवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने सुबह से लेकर शाम तक मां केरा और मां पाउड़ी को जल चढ़ाया। केरा मंदिर परिसर में मेला भी आयोजित किया गया। भक्तों ने सुख-शांति की कामना की और मंदिरों में पूजा अर्चना की।

चैत मेल को लेकर केरा तथा पाउड़ी में जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चक्रधरपुर। सिंहभूम की प्रसिद्ध मां भगवती केरा मंदिर तथा चक्रधरपुर के पाउड़ी मंदिर में सोमवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। केरा मंदिर में सोमवार की भोर चार बजे से पूजा अर्चना शुरु हुई। मंदिर का कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की कतार लगना शुरु हो गया। केरा मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक जलाभिषेक के लिए भारी भीड़ उमड़ी रही। खासकर दोपहर में केरा मंदिर से ब्राह्मणी नदी में दो कतार में लगकर श्रद्धालुओं ने मां केरा का जलाभिषेक किया। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर माता भगवती का दर्शन किया एवं जलाभिषेक कर अपनी मन्नत मांगी। वहीं कुछ भक्तों की मनोकामना पूरी होने पर भी माता के दरबार पहुंचकर जलाभिषेक किया।वहीं

केरा मंदिर परिसर में भव्य मेला का आयोजन किया गया हैं। जहां मेला में प्रसाद से लेकर खानपान की दुकानें, झूला, खिलौने की दुकानें सजी हुई हैं। इधर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए केरा मंदिर संचालन समिति एवं मेला संचालन समिति द्वारा मंदिर परिसर में बेरिकेटिंग किया गया हैं। साथ ही कई जगहों पर पेयजल की भी व्यवस्था की गई हैं। इधर चक्रधरपुर शहर के पुरानीबस्ती संजय नदी तट पर अवस्थित मां पाउड़ी मंदिर में सोमवार को मेलू पूजा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मां को जल चढ़ाने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही श्रद्धालु स्नान कर मां के चरणों में जल चढ़ाने के लिए कतार में खड़े रहे। श्रद्धालुओं ने मां पाउड़ी को जलाभिषेक कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कमाना की। मंदिर के पुजारी चेमटा नायक ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 13 अप्रैल को मंदिर में मेलु पूजा की जाती है। इस पूजा में मां के सैकड़ों भक्त दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचते हैं और नदी में स्नान कर मां पाउड़ी को जलाभिषेक करते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।