ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरमुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज पहुंचे आशीर्वाद देने

मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज पहुंचे आशीर्वाद देने

सिंहभूम के सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की पुत्री लवली गिलुवा के वैवाहिक कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रीतिभोज सह आशीर्वाद समारोह का आयोजन चक्रधरपुर के पोड़ाहाट स्टेडियम में किया गया।...

मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज पहुंचे आशीर्वाद देने
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरSun, 18 Feb 2018 12:28 AM
ऐप पर पढ़ें

सिंहभूम के सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा की पुत्री लवली गिलुवा के वैवाहिक कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रीतिभोज सह आशीर्वाद समारोह का आयोजन चक्रधरपुर के पोड़ाहाट स्टेडियम में किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री रघुवार दास समेत कई मंत्री, सांसद, विधायक व अधिकारियों ने शिरकत की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास के अलावे राज्य समाज कल्याण व महिला विकास मंत्री लुईस मरांडी, नीलकंठ सिंह मुंडा, रामचंद्र चंद्रवंशी, नगर विकास आवास विभाग मंत्री सीपी सिंह, खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय, राजस्व निबंधन एवं खेलकूद युवा कार्य विभाग मंत्री अमर कुमार बाउरी, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग मंत्री रणधीर सिंह, कृषि व गन्ना विकास पशुपालन मंत्री राजपालिवार, धनबाद के सांसद पीएन सिंह, रांची के सांसद रामटहल चौधरी, कोडरमा के सांसद रविन्द्र राय, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, हटिया विधायक नवीन जयसवाल, पोटका विधायक मेनका सरदार, चक्रधरपुर विधायक शशिभूषण सामड, मनोहरपुर विधायक जोबा माझी, घाटशलिा विधायक लक्ष्मण टुडू, भाजपा नेता जेबी तुबिद, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, रांची मेयर आशा लकड़ा, झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष कमाल खान, उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, नप अध्यक्ष कृष्ण देव साह, डीआईजी साकेत कुमार, पूर्व डीआईजी लक्ष्मण प्रसाद, डीआईजी डीसी अरवा राजकमल अरवा, एसपी मयूर पटेल के अलावे अन्य जनप्रतिनिधि समेत विभिन्न विभाग के वरीय अधिकारी व समाजसेवी पहुंचे थे।

गांजिया में विवाह आज : सांसद लक्ष्मण गिलुवा की पुत्री लवली गिलुवा तांतनगर प्रखंड के गांजिया में 18 फरवरी को डॉ. हेमंत आल्डा के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी। इसके लिए सांसद लक्ष्मण गिलुवा का पूरा परिवार रविवार को गांजिया के लिए रवाना होगा।

साईं देवस्थान में सीएम में माथा टेका : चक्रधरपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री रघुवर दास शहर के शीतला मंदिर के समीप स्थित साईं देवस्थान शिरडी साईं मंदिर पहुंच माथा टेका। यहां उन्होंने राज्य की खुशहाली की कामना की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें