Chakradharpur News: पूजा कमिटी के पदाधिकारियों संग डीएसपी ने की बैठक
Chakradharpur News: मनोहरपुर में डीएसपी डेविड ए डोडराय की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्षों और सचिवों की बैठक हुई। पूजा पंडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन व्यवस्था और महिला-पुरुषों के लिए अलग प्रवेश-निकास सुनिश्चित करने को कहा गया। भजन के डेसिबल और गीतों के प्रकार पर दिशा-निर्देश दिए गए। विसर्जन तिथियों पर सहमति बनी: मनोहरपुर में 21 अक्टूबर और आनंदपुर में 23 अक्टूबर।

दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक
Chakradharpur News:
मनोहरपुर। मनोहरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में बुधवार की दोपहर डीएसपी डेविड ए डोडराय की अध्यक्षता में मनोहरपुर,आनंदपुर,चिड़िया के तमाम दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष और सचिव के संग एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से दुर्गा पूजा के सफल संचालन को लेकर रूप रेखा तैयार करने के साथ सरकारी गाइड लाइन के बारे में सबो को जानकारी दी गई। इसके तहत सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है,जबकि महिला और पुरुष के लिए पंडाल में प्रवेश और निकास के लिए अलग अलग व्यवस्था करने की बात कही गई।त्यौहार के दौरान पंडालों में भजन भी एक निर्धारित डेसिबल तक और सिर्फ भक्ति गीत बजाने की बात कही। जबकि पूजा पंडाल के अध्यक्ष और सचिव के द्वारा लाइनपार के एक पेड़ के टहनी को कटवाने, नरसिंह आश्रम के रास्ते में बहने वाले अस्पताल के पानी का बहाव रोकने, विसर्जन जुलूस के संचालन में कमिटी के लोगों की सक्रियता निभाने की बात कही गई।इसके अलावा दशहरा के दिन रावण दहन कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गई।मनोहरपुर के 5 पूजा पंडाल का विसर्जन 21 अक्टूबर, आनंदपुर के 2 पूजा पंडाल का विसर्जन 23 अक्टूबर को किये जाने पर सहमति बनी है।बैठक में पुलिस निरीक्षक अमित रोशन कुल्लू, जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजीत यादव,अरविंद गुप्ता,आशीष राय,चंचल रवानी, हरेन सिंह,सूरज गुप्ता,राधेश सिंह,सूर्यदेव प्रताप सिंहदेव, विभुवेंद्र प्रताप सिंह, अवधेश सिंह,प्रकाश देहरी,सुवन मुंडा,राहुल गुप्ता,दीपक एक्का समेत अन्य मौजूद थे।

