चक्रधरपुर के मणिदीप मुखी ने शतरंज में गाड़े झंडे, ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटिंग टूर्नामेंट में बने उपविजेता

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

झारखंड के हजारीबाग में आयोजित चौथे एचडीसीए आल इंडिया ओपन फेड रेटिंग चेस टूर्नामेंट में सेरसा चेस अकादमी के खिलाड़ी मणिदीप मुखी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। उन्होंने 9 राउंड में 7.5 अंक बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में उन्हें नगद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

चक्रधरपुर के मणिदीप मुखी ने शतरंज में गाड़े झंडे, ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटिंग टूर्नामेंट में बने उपविजेता

चक्रधरपुर। झारखंड के हजारीबाग में सम्पन्न हुए चौथे एचडीसीए आल इंडिया ओपन फेड रेटिंग चेस टूर्नामनेट में सेरसा चेस अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी मणिदीप मुखी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में देशभर से कुल 396 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सेरसा चेस अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी मणिदीप मुखी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अकादमी एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। मणिदीप ने पूरे टूर्नामेंट में 9 राउंड में 7.5 अंक बनाकर एक भी राउंड हारे बिना बहुत बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में बार एसोसिएशन के सचिव सुमन कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम निदेशक करण जायसवाल, संघ अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सचिव मनमीत अकेला एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने मणिदीप मुखी को नगद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मणिदीप की इस सफलता पर सेरसा के खेल अधिकारी सह चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डी एम ई राजीव रंजन रसिक ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।