पोड़ाहाट अनुमंडल में हर्षोल्लास के साथ मना मकर संक्रांति

Jan 15, 2026 02:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

पोड़ाहाट अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोग नदी में स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं और दही-चूड़ा, गुड़ पीठा जैसे व्यंजनों का आनंद लेते हैं। गुरुवार को भी मकर का त्योहार मनाने की योजना है।

पोड़ाहाट अनुमंडल में हर्षोल्लास के साथ मना मकर संक्रांति

चक्रधरपुर, संवाददाता। पोड़ाहाट अनुमंडल के मनोहरपुर, सोनुवा, चक्रधरपुर, गोईलकेरा, आनंदपुर, गुदड़ी तथा बंदगांव प्रखंड के अलावा कराईकेला, टोकलो, चिरिया आदि क्षेत्रों में बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मकर का त्योहार मनाया गया। बुधवार की सुबह मकर संक्रांति के अवसर पर लोगों ने नदी में स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद लोगों ने दान-पुण्य भी किया। पूजा-अर्चना के बाद लोग अपने-अपने तरीके से मकर संक्रांति का त्योहार मनाया। कुछ लोग दही-चूड़ा, तिल-तिलकुट खाया तो कुछ लोगों ने गुड पीठा का आनंद उठाया। पोड़ाहाट अनुमंडल के ओड़िया बहुल इलाकों में गुड पीठा प्रचलित हैं। मकर के अवसर पर हर घर में स्नान करने के बाद लोग नये वस्त्र पहनते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसके बाद पूजा-अर्चना के बाद लोग गुड़ पीठा खाते हैं। वहीं पोड़ाहाट अनुमंडल में मकर संक्रांति के अवसर पर विभिन्न जगहों पर खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। आज भी लोग मनाएंगे मकर का त्योहार : गुरुवार को भी पोड़ाहाट अनुमंडल क्षेत्र में लोग मकर मा त्योहार मनाएंगे। बहुत सारे लोग बुधवार को मकर का त्योहार नहीं मनाया। उनका कहना था कि दोपहर में मकर लग रहा हैं। इसलिए वे गुरुवार को मकर का त्योहार मनाएंगे। गुरुवार को भी लोग स्नान-दान कर पूजा अर्चना करेंगे। साथ ही दही-चुड़ा, गुड़ तथा पाकवान का आनंद उठाएंगे। मकर पर्व पर लोगों के बीच पकौड़ी का वितरण : मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को चक्रधरपुर शहीद भगत सिंह चौक के समीप कमल कुमार ने लोगों के बीच पकौड़ी का वितरण किया। जहां काफी संख्या में लोग पहुंचकर व्यंजन का लुफ्त उठाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।