ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरमेंस कांग्रेस ने दी एपीओ सीजे हांसदा को विदाई

मेंस कांग्रेस ने दी एपीओ सीजे हांसदा को विदाई

चक्रधरपुर रेल मंडल के साऊथ ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस के प्रेम कार्यालय में एपीओ सीजे हांसदा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। एपीओ...

मेंस कांग्रेस ने दी एपीओ सीजे हांसदा को विदाई
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरSat, 25 Jun 2022 05:40 PM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर रेल मंडल के साऊथ ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस के प्रेम कार्यालय में एपीओ सीजे हांसदा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। एपीओ सीजे हांसदा इसी 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने 37 साल रेलवे की सेवा की है। सीजे हांसदा बहुत कर्मठ और इमानदार रेल अधिकारी के रूप में चक्रधरपुर रेल मंडल में लोकप्रिय रहे हैं। यही वजह रही की उनके सम्मान में मेंस कांग्रेस ने प्रेम कार्यालय में सेवानिवृत्त समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंडल के सीनियर डीपीओ श्रीरंगम हरिताश और मेंस कांग्रेस के महासचिव शशि मिश्रा मौजूद थे। सभी ने एपीओ सीजे हांसदा को फुल माला पहनाकर व गुलदस्ता भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। मेंस कांग्रेस के द्वारा सीजे हांसदा को प्रेम स्वरुप प्रतीक चिन्ह व उपहार भेंट किया। मौके पर सीनियर डीपीओ ने कहा की सीजे हांसदा जैसे कर्मठ उम्र में बड़े अधिकारी से उन्हें बहुत कुछ सिखने को मिला। विभाग में उनके रहने से उन्हें कभी काम का बोझ का आभास नहीं हुआ क्योंकि सीजे हांसदा हर मुश्किल को आसान बना देते थे। सीजे हांसदा जैसे अधिकारीयों से आज के कर्मचारी व अधिकारी को बहुत कुछ सीख लेने की जरूरत है। आज उन्हें जो सम्मान के साथ विदाई मिल रही है यही उनकी जमा पूंजी है जो हर किसी को नहीं मिलती। सीनियर डीपीओ ने एपीओ सीजे हांसदा के बेहतर सेवानिवृत्त जीवन काल की कामना करते हुए उन्हें शुभकानाएं दी। वहीँ सीजे हांसदा ने कहा की उन्होंने कर्मचारी व रेलवे के हित को लेकर जहाँ तक संभव हो सका अपना योगदान दिया। आज सबका प्यार पाकर अभिभूत हूँ। मौके पर मेंस कांग्रेस के महासचिव शशि मिश्रा ने भी सीजे हांसदा के बेहतर जीवन की कामना की। इस विदाई समारोह में डीपीओ किशोर चन्द्र हेम्ब्रम, एपीओ इमरान, मेंस कांग्रेस के अपर सहायक महासचिव आरके मिश्रा, आरके पाण्डेय, दीपक, बीबी प्रसाद, मोना बरुआ, वन बिहारी प्रधान, अनिल चौधरी, पीके सिंह, नंदा, आरएन दत्ता, एमडी आलम सहित अन्य मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें