मंत्री आवास का घेराव करने मनरेगा कर्मी रांची रवाना
चक्रधरपुर और बंदगांव प्रखंड के मनरेगा कर्मी सोमवार को मंत्री आवास का घेराव करने रांची रवाना हुए। कर्मियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। उनकी मांगों में नियमीतीकरण, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा शामिल हैं।
चक्रधरपुर।झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार को मंत्री आवास का घेराव करने चक्रधरपुर और बंदगांव प्रखंड के बड़ी संख्या में रांची रवाना हुये। चक्रधरपुर और बंदगांव प्रखंड के मनरेगा कर्मी चक्रधरपुर के प्रखंड कार्यालय स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के पास एकत्रित हुये और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रांची रवाना हुये। मौके पर कर्मचारी संघ के नेता सदानन्द होता ने कहा कि मनरेगा कर्मियों की मांग जायज है। बता दे कि मनरेगा कर्मी नियमीतीकरण, सेवा सुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा जैसे विभिन्न मांगों को लेकर मंत्री आवास के घेराव का आह्वान किया है।
जिसके तहत मनरेगा कर्मी रांची रवाना हुये, जो घेराव में शामिल होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


