महा शिवरात्रि को लेकर सज-धजकर तैयार बाबा भोलेनाथ का दरबार

Feb 14, 2026 05:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

महाशिवरात्रि के अवसर पर पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर, सोनुवा, गोईलकेरा, मनोहरपुर, आनंदपुर और बंदगांव प्रखंड के सभी शिवालय सजकर तैयार हैं। श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए महादेवशाल धाम में उमड़ेंगे, जहां भीड़ की संभावना अधिक है। श्रद्धालु सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में कतार में खड़े रहेंगे।

महा शिवरात्रि को लेकर सज-धजकर तैयार बाबा भोलेनाथ का दरबार

चक्रधरपुर। महाशिवरात्रि को लेकर पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर, सोनुवा, गोईलकेरा, मनोहरपुर, आनंदपुर तथा बंदगांव प्रखंड के सभी शिवालय सज-धजकर बाबा का दरबार तैयार हो गया हैं। रविवार को पोड़ाहाट अनुमंडल के सभी शिवालयों में श्रद्धालु भोलेशंकर का जलाभिषेक करेंगे। पोड़ाहाट अनुमंडल के महादेवशाल धाम में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना हैं। प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर रात्रि से ही श्रद्धालु महादेवशाल धाम मंदिर पहुंचना शुरु कर देते हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक बाबा भोलेशंकर का जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रहती हैं। इधर पोड़ाहाट अनुमंडल के मनोहरपुर, सोनुवा, गोईलकेरा, चक्रधरपुर, बंदगांव, आनंदपुर प्रखंड के अलावा कराईकेला, पुटसाई, चिरिया, जराईकेला, बेगुना के अलावा चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के पुरानी बस्ती, टोकलो रोड, न्यू बस स्टैंड हनुमान मंदिर, चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर, पंडित हाता, चक्रधरपुर थाना परिसर, पुरानी बसती, पोर्टरखोली, दंदासाई, रिटायर्ड कॉलोनी, आरई कॉलोनी, देवगांव आदि शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;