मिलन समारोह में शिक्षा पर जोर
चक्रधरपुर के घुड़ाडीह में महाली समाज का वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर शिक्षा पर जोर देते हुए कहा गया कि समाज का विकास शिक्षा से ही संभव है। नशापान से दूर रहने और जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में आदिवासी रीति रिवाज से स्वागत किया गया और नृत्य का आयोजन हुआ।

चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के घुड़ाडीह मेदान रामड़ा में रविवार को महाली समाज का वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन हुआ। मिलन समारोह के दौरान अतिथियों ने समाज को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा किया। साथ ही बच्चों की शिक्षा पर जोर देने को कहा। कहा कि शिक्षा के बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं हैं। इसलिए सभी लोग अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दे। ताकि आगे चलकर समाज का बेहतर विकास हो सके। वहीं समाज को नशापान से दूर रहने को कहा गया। महाली समाज को आगे बढ़ाने के लिए गांव-गांव में समाज के लोग जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर आदिवासी रीति रिवाज से अतिथियों का स्वागत किया गया। जहां मांदल की थाप पर युवतियों ने जमकर नृत्य किया। वहीं कार्यक्रम समापन के बाद वनभोज का सभी लोगों ने लुत्फ उठाया। इस मौके पर महाली समाज का अध्यक्ष गणपति महाली, सचिव सीएल महाली, उप कोषाध्यक्ष भागवत महाली, लोचन महाली, दुर्योधन महाली, जगन्नाथ महाली, बासुदेव महाली, बिरेन्द्र महाली, लक्ष्मी महाली समेत काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



