
मागे पोरोब को लेकर हुई बैठक
चक्रधरपुर के पोटका स्थित आदिवासी मित्र मंडल में 20 फरवरी को आयोजित होने वाले मागे पोरोब महापर्व की तैयारी के लिए बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई, शोभायात्रा का आयोजन और प्रचार-प्रसार के लिए बैनर-पोस्टर बनाने पर सहमति बनी। सदस्यों को विभिन्न विभागों में दायित्व सौंपने का निर्णय लिया गया।
चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर के पोटका स्थित आदिवासी मित्र मंडल में रविवार को हो समाज के महापर्व मागे पोरोब के आयोजन को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मागे एवं बा: पोरोब आयोजन समिति के अध्यक्ष अमर सिंह जामुदा ने की। बैठक में बताया गया कि आगामी 20 फरवरी को आदिवासी मित्र मंडल द्वारा सार्वजनिक रूप से मागे पोरोब का आयोजन हर्षोल्लास से किया जाएगा। पोरोब के भव्य आयोजन और सफलता के लिए आयोजन समिति और कार्यकारिणी का गठन किया गया है। वहीं, बैठक में कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई। पोरोब के आयोजन के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
घास और झाड़ियों से पट चुकी आदिवासी मित्र मंडल मैदान की साफ-सफाई करने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि पोरोब के लिए शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी करने के साथ ही प्रशासन को जानकारी देने की बात कही गई। आदिवासी हो समाज के गणमान्य और प्रबुद्ध लोगों को पोरोब में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। प्रचार प्रसार के लिए बैनर-पोस्टर, फ्लैक्स के साथ ही आमंत्रण पत्र बनवाने पर सहमति बनी। वहीं, वृहद आयोजन को सफल बनाने के लिए सदस्यों को विभिन्न विभागों में दायित्व सौंपने की बात कही गई। इसके लिए आगामी रविवार को होने वाली बैठक में सभी सदस्यों को उपस्थित होने का आग्रह किया गया। बैठक में गणेश चंद्र कुदादा, नीतिमा जोंको, राम कृष्ण गागराई, हेमंत सामाड, प्रेमसिंह डांगिल, चम्बरू जामुदा, सुखराज सुरीन, सुरेश हेम्ब्रम, मंटू गागराई, एएन सोय, सूरज बांकिरा, रोशन गागराई, सुमी लागुरी, सुरेश चंद्र हेस्सा, मंजू हेस्सा, विजय सिंह सामाड, राहुल हेम्ब्रोम, भोलेनाथ बोदरा आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




