मागे पर्व के आयोजन को लेकर हुई ग्रामीणों की बैठक
Jan 16, 2026 01:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
चक्रधरपुर के लौजोड़ाकला गांव में 24 जनवरी को होने वाले मागे पर्व की तैयारी के लिए शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुंडा मारकुश गागराई ने की, जिसमें कई ग्रामीणों ने भाग लिया। आयोजन की जिम्मेदारियाँ ग्रामीणों को सौंपी गईं और विस्तार से चर्चा की गई।
चक्रधरपुर।चक्रधरपुर प्रखंड के लौजोड़ाकला गांव में आगामी 24 जनवरी को आयोजित होने वाले मागे पर्व को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों की एक बैठक हुई। ग्रामीण मुंडा मारकुश गागराई की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में झामुमो के केन्द्रीय सदस्य राम लाल मुंडा, पंचायत समिति सदस्य भगवान गोप, सामाजिक कार्यकत्र्ता अर्जुन मुंडा, तुराम चरण गागराई सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। बैठक मागे पर्व के आयोजन को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और ग्रामीणों को आयोजन को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


