मनोहरपुर का बारंगा पंचायत बाल श्रम मुक्त घोषित
07--मनोहरपुर का बारंगा पंचायत बाल श्रम मुक्त घोषितमनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत बारंगा पंचायत सभागार में बाल श्रम मुक्त पंचायत घोषित करने के उद्देश्य से एक

मनोहरपुर,संवाददाता मनोहरपुर प्रखंड की बारंगा पंचायत के सभागार में बाल श्रम मुक्त पंचायत घोषित करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों, जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) की मनोहरपुर पीएलवी टीम, स्पायर संस्था तथा पंचायत के बुद्धिजीवी एवं सम्मानित सदस्यों के संयुक्त प्रयास से पंचायत क्षेत्र के ड्रॉपआउट बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया गया। इसके उपरांत पूरे बारंगा पंचायत को बाल श्रम मुक्त पंचायत घोषित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मनोहरपुर भाग-1 के जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश महतो उपस्थित रहे। वहीं मुखिया ओनामी कोड़ा, पंचायत सचिव अमृता बाड़ा, पंचायत समिति सदस्य कुईली मिंज, ग्राम मुंडा रमाकांत महतो, गोपीपुर मुंडा पोरेश चंद्र महतो, स्पायर संस्था के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं मंजू सवैया सहित पंचायत के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की पीएलवी टीम के सदस्यों ने बाल श्रम, बाल तस्करी, बाल विवाह तथा नशापान जैसी सामाजिक कुरीतियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। अंत में उपस्थित सभी को बाल श्रम और बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाए रखने तथा बच्चों के शिक्षा एवं संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएलवी अशोक कुमार महतो, जेरार्ड हेंब्रम, अनिल कुमार महतो एवं सुनील कुमार लुगुन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


