Chakradharpur News: मधुसूदन पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह
Chakradharpur News: 01--मधुसूदन पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-2027 की छात्र नेतृत्व परिषद का अलंकरण समारोह आयोजित मधुसूदन पब्लिक स्कूल आसनतलिया चक्रधरपुर में शनिवार को सत्र

Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। मधुसूदन पब्लिक स्कूल आसनतलिया में शनिवार को सत्र 2026-2027 की छात्र नेतृत्व परिषद के अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन सह डायरेक्टर बी के हिंदवार द्वारा किया गया। मौके पर विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए स्कूल हेड ब्वॉय एवं हेड गर्ल, वाइस हेड ब्वॉय एवं वाइस हेड गर्ल तथा विभिन्न हाउस कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन एवं कल्चरल कैप्टन का चयन किया गया, जिसमें स्कूल हेड ब्वॉय के रूप में आदित्य प्रकाश, स्कूल हेड गर्ल के रूप में मान्या, स्कूल वाइस हेड ब्वॉय के रूप में आयुष कुमार तथा स्कूल वाइस हेड गर्ल के रूप में दर्शना कुमारी का चयन किया गया।
चारों हाउस अल्फा, ब्रेवो, चेतक और डेल्टा के कैप्टन के रूप में क्रमश: ओम कृष्ण, अलिशा सिंह कुंटिया, नवीन कुमार महतो, देवाश्री महतो, राहुल सोय, नेहा महतो, प्रिंस राज एवं स्नेहा महतो तथा वाइस कैप्टन के रूप में मनोज महतो, उम्मे कुलसुम, तुषार महतो, रिधिराज हिंदवार, पीयूष महतो, आकांक्षा मिश्रा, राजेश बानरा एवं सुहानी महतो का चयन किया गया। स्पोर्ट्स कैप्टन के रूप में रोशन देवगम, वाइस कैप्टन के रूप में संजीव महतो तथा कल्चरल कैप्टन के रूप में अंशिका गोप एवं वाइस कैप्टन के रूप में मून मिश्रा का चयन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य के नागराजू ने कहा कि सभी हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन एवं वाइस कैप्टन अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी, समर्पण एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। इसके बाद विद्यालय के चेयरमैन, प्राचार्य, उप-प्राचार्या, परीक्षा नियंत्रक, सीसीए संयोजक, हाउस मास्टर्स एवं हाउस मिस्ट्रेसेज़ द्वारा चयनित बालक-बालिकाओं को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


