आज बंद रहेगा बैधमारा और गोलमुंडा रेलवे फाटक

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

आज बंद रहेगा बैधमारा और गोलमुंडा रेलवे फाटक 29 मई को चक्रधरपुर रेल मंडल के लोटापहाड़ सोनुआ के बीच बैधमारा एवं गोलमुंडा रेलवे फाटक पर मशीन टैम्पिंग

आज बंद रहेगा बैधमारा और गोलमुंडा रेलवे फाटक

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के लोटापहाड़ सोनुवा के बीच बैधमारा एवं गोलमुंडा रेलवे फाटक पर मशीन टैम्पिंग का कार्य 29 मई को किया जाएगा। इस दौरान दोनों लेवल क्रॉसिंग पर सड़क यातायात प्रभावित रहेगा। जारी पत्र के अनुसार एलसी नंबर-179 (बैधमारा गेट-डीएन लाइन) एवं एलसी नंबर-180 (गोलमुंडा गेट-डीएन लाइन) पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मशीन टैम्पिंग कार्य निर्धारित किया गया है। कार्य के दौरान दोनों लेवल क्रॉसिंग अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। यह आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (रेल पथ) कार्यालय द्वारा जारी किया गया है। रेलवे प्रशासन ने थाना प्रभारी, आरपीएफ, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों को पत्र भेजकर आवश्यक सहयोग और सूचना प्रसार करने का अनुरोध किया है।

साथ ही रेलवे की ओर से कहा गया है कि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए संबंधित फाटकों पर स्टाफ एवं प्रतिनिधियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए। रेलवे विभाग ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने तथा निर्धारित समय के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।