Chakradharpur News: कराईकेला साहू टोला में मां मनसा की हुई पूजा

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: बंदगांव के कराईकेला साहू टोला में सोमवार को मां मनसा की पूजा श्रद्धा और आस्था के साथ की गई। पंडित प्रशांत मिश्र ने सीजू पेड़ के नीचे विधिवत पूजा की। बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत रखकर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। वर्ष में चार बार अलग-अलग संक्रांतियों पर मां मनसा पूजा का आयोजन होता है।

Chakradharpur News: कराईकेला साहू टोला में मां मनसा की हुई पूजा

Chakradharpur News: बंदगांव। कराईकेला साहू टोला में सोमवार को आस्था और श्रद्धा के साथ मां मनसा की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पंडित प्रशांत मिश्र ने सीजू पेड़ के नीचे विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं परिवारों की मंगलकामना की। पूजा को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत रखा। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। ग्रामीणों ने बताया कि अलग-अलग संक्रांति के अवसर पर वर्ष में चार बार मां मनसा पूजा का आयोजन किया जाता है। पूजा के दौरान साहू टोला में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु पूजा में शामिल हुए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: कराईकेला साहू टोला में मां मनसा की हुई पूजा