Chakradharpur News: घाघरा हॉल्ट पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग, डीआरएम को सौंपा मांग पत्र

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

Chakradharpur News: आनंदपुर में, चक्रधरपुर रेल मंडल के घाघरा हॉल्ट पर स्थानीय ग्रामीणों ने मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया को एक मांग पत्र सौंपा। उन्होंने हॉल्ट में अतिरिक्त फुटओवर ब्रिज, पेयजल, शौचालय और यात्री सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की मांग की। स्थानीय निवासियों ने कहा कि यह हॉल्ट अनेक गांवों के लिए आवागमन का मुख्य केंद्र है।

Chakradharpur News: घाघरा हॉल्ट पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग, डीआरएम को सौंपा मांग पत्र

Chakradharpur News: आनंदपुर, संवाददाता चक्रधरपुर रेल मंडल के घाघरा हॉल्ट के निरीक्षण के दौरान मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों ने मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया को एक मांग पत्र सौंप कर यात्री सुविधा में बढोत्तरी करने की मांग की। ग्रामीणों ने हॉल्ट के मध्य भाग में अतिरिक्त फुटओवर ब्रिज समेत पेयजल, शौचालय, यात्री शेड, प्रकाश और ट्रेन उद्घोषणा की व्यवस्था कराने की मांग की। स्थानीय लोगों ने कहा कि घाघरा हॉल्ट आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण केंद्र है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और यात्री यहां से रेल सेवा का उपयोग करते हैं। वर्तमान में हॉल्ट पर उपलब्ध फुटओवरब्रिज प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर पर है।

इससे प्लेटफॉर्म बदलने के लिए यात्रियों को अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। कम ठहराव वाली ट्रेनों के दौरान यात्रियों को विशेष परेशानी होती है। ऐसे में हॉल्ट के मध्य भाग में अतिरिक्त फुटओवरब्रिज बनाने की मांग की गई। मौके पर डीआरएम ने उनकी मांगों पर विचार करने का भरोसा दिया। वहीं मांग पत्र सौंपने वालों में घाघरा हॉल्ट के यात्री हॉल्ट एजेंट मधुसूदन महतो के अलावा लखींद्र महतो, बासुदेव महतो, शिशिर शंख महतो, सीमा महतो, गुरुवारी देवी, सुलोचना देवी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और यात्री मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: घाघरा हॉल्ट पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग, डीआरएम को सौंपा मांग पत्र