नया बस्ती वालों को मुआवजा नहीं मिलने से नाराजगी
चक्रधरपुर के नया बस्ती में घर तोड़ने के बदले मुआवजा न मिलने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। 2023 में जमीन अधिग्रहण के दौरान वादा किया गया था कि घर तोड़ने पर उचित मुआवजा मिलेगा, लेकिन सरकार 2023 के हिसाब से ही मुआवजा दे रही है। 12 परिवार प्रभावित हैं और सही मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

चक्रधरपुर,संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत बिसरा स्टेशन और बंडामुंडा के बीच बिसरा प्रखंड के संतोषपुर पंचायत के नया बस्ती में घर तोड़ने के बदले मुआवजा नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि 2023 में जमीन अधिग्रहण को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामीणों को यह कहा गया था कि जब घर तोड़ा जाएगा तो उस समय के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। लेकिन सरकार की ओर से उन्हें 2023 के हिसाब से ही मुआवजा दे रही है। नया बस्ती में 12 परिवार रहते हैं जिसमें कुछ लोगों का घर तोड़ दिया गया है।
वहीं कुछ लोगों को नोटिस नहीं दिया गया है और घर तोड़ा जा रहा है। जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि रेलवे को जमीन देने का उनलोग विरोध नहीं करते हैं, लेकिन रेलवे सही मुआवजा का भुगतान करे। इसके बाद ही तोड़ा जाए अन्यथा विरोध किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




