उर्दू टाउन स्कूल के बच्चों को दी कानून की जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

चक्रधरपुर के उर्दू टाउन स्कूल में विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को उनके अधिकार, कर्तव्य, बाल विवाह, बाल श्रम, गुड टच, बैड टच और रोड सेफ्टी के बारे में जानकारी दी गई। प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें निबंध और चित्रांकन शामिल थे।

उर्दू टाउन स्कूल के बच्चों को दी कानून की जानकारी

चक्रधरपुर। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष जिला सत्र न्यायाधीश मो. शाकिर एवं सचिव रवि चौधरी के मार्गदर्शन पर चक्रधरपुर के उर्दू टाउन स्कूल में शनिवार को लीगल लिटरेसी क्लब के विद्यार्थियों के बीच निशुल्क विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को उनके अधिकार और कर्तव्य, संरक्षण की जानकारी दी गई। इसमें बच्चों को प्राधिकार संबंधित संरचना कार्य प्रणाली की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि बाल विवाह, बाल श्रम, गुड टच, बैड टच, रोड सेफ्टी के नियमों के बारे में बताया गया। इस दौरान बच्चों के बीच क्वीज प्रतियोगिता में जिसमें चित्रांकन, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

निबंध प्रतियोगिता में पर्यावरण तथा चित्रांकन में रोड सेफ्टी विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मौके पर अधिकार मित्र राजशेखर रवानी, मनोज खंडाइत, श्वेता रवारी, उदाहरण प्रधान समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।