Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsLegal Awareness Camp Organized at DAV Public School Chiriya Jharkhand
बच्चों को दी गई कानून की जानकारी

बच्चों को दी गई कानून की जानकारी

संक्षेप:

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर चाईबासा में डीएवी पब्लिक स्कूल चिरिया में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शिक्षा का अधिकार, बाल विवाह, सड़क सुरक्षा, और अन्य कानूनी...

Aug 31, 2025 04:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चिरिया। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार उच्च न्यायालय रांची झारखंड के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वधान में शनिवार को डीएवी पब्लिक स्कूल चिरिया के कानूनी साक्षरता क्लब में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा का अधिकार, डालसा के नि:शुल्क सेवाओं, बाल विवाह, सड़क सुरक्षा, पोस्टर केयर, स्पॉन्सरशिप योजना, ऑफ्टर केयर, झारखंड पीड़ित प्रतीकार योजना एवं अन्य कानूनी जानकारी प्रदान की गई। इस शिविर में प्रधानाचार्य डॉ. शिव नारायण सिंह, पीएलवी अशोक कुमार महतो, जेराई हेंब्रम एवं स्कूल के दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।