ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरभाड़े के मकान में लक्ष्मण गिलुवा ने 27 साल गुजार दिये

भाड़े के मकान में लक्ष्मण गिलुवा ने 27 साल गुजार दिये

लक्ष्मण गिलुवा दो बार विधायक और दो बार सांसद के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी के 27 साल चक्रधरपुर के दंदासाई स्थित...

भाड़े के मकान में लक्ष्मण गिलुवा ने 27 साल गुजार दिये
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरFri, 30 Apr 2021 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

लक्ष्मण गिलुवा दो बार विधायक और दो बार सांसद के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी के 27 साल चक्रधरपुर के दंदासाई स्थित एक भाड़े के मकान में गुजार दिये। हालांकि, वर्ष 2019 में उन्होंने चक्रधरपुर प्रखंड कॉलोनी में अपना घर बना लिया और उनका पूरा परिवार शिफ्ट भी हो गया। इसके बावजूद लक्ष्मण गिलुवा को अपने किराये के मकान से कितना लगाब था कि अपना घर होने के बाद भी उन्होंने किराये का मकान रखा था और कभी वहां आना-जाना भी करते थे। पार्टी का कामकाज गिलुवा वहीं से करते थे। वर्ष 2016 में पार्टी ने लक्ष्मण गिलुवा को झारखंड में पार्टी के सर्वोच्च पद प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। प्रदेश अध्यक्ष रहते गिलुवा को वर्ष 2019 में हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सफलता नहीं मिली। इसके बाद गिलुवा ने पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा लक्ष्मण गिलुवा पार्टी की प्रदेश और केन्द्रीय कमेटी में भी कई महत्वपूर्ण पदां पर रहे। वे अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भी रहे थे। इसके अलावा झारखंड सरकार का मुख्य सचेतक भी उन्हें बनाया गया था। लक्ष्मण गिलुवा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय इस्पात सह पेट्रोलिमय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान सहित पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने उनके लिए चक्रधरपुर, चाईबासा सहित कई जगहों पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें